फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप को प्लास्टर लगने की बात झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के नामी निर्देशक अनुराग कश्यप को एक फाइटर ने जोरदार घूसा जड़ दिया है। इससे उनकी बायीं आंख बुरी तरह से घायल हो गई है। नतीजतन उन्हें बायीं आंख पर प्लास्टर चढ़वाना पड़ा है। इसकी जानकारी खुद अनुराग कश्यप ने दी है। लेकिन बाद में ये बात झूठी निकली। वह चुटकी ले रहे थे।
विज्ञापन


अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट पर आंख पर प्लास्टर चढ़ी हुई तस्वीर शेयर की है। जानकारी के मुताबिक अनुराग का ये हाल एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर ने की है।

अनुराग ने इस बारे में फोटो के साथ बस इतनी जानकारी दी है कि "अब उन्हें प्लास्टर लगा दिया, यह तब होता है जब आपकी भिड़ंत किसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर से होती है।"
विज्ञापन

विज्ञापन

बुरी तरह फ्लॉप हुए थे अनुराग

इन‌ दिनों अनुराग कश्यप की आखिरी रिलीज बॉम्बे वेलवेट के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद नई कहानी पर लगे हुए हैं। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ कि ये घटना उनके साथ कैसे हुई। पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि अगली फिल्म में नए चेहरों को मौका देने वाले हैं जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी। खबर है की अनुराग की अगली फिल्म हॉरर होगी और एक बार फिर वह इस प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया प्रयोग करेंगे।

बतौर निर्देशक अनुराग कश्यप ने जितनी भी फिल्में बनाई है उनमें ज़्यादातर फिल्मों को समीक्षकों की वाहवाही तो मिली है मगर 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' के अलावा अनुराग की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिल पाई है। अनुराग की पिछली फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का हश्र बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा। ये फ़िल्म तो न ही बॉक्स ऑफिस पर चली और ना ही समीक्षकों को प्रभावित कर पाई। देखना होगा कि अनुराग अपनी नई फिल्म और नए चेहरों के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें