अभिनेता अमोल पालेकर को भारत की ऑस्कर जूरी का चेयरमैन बनाया गया है। ये ज्यूरी 88 वें अकादमी अवार्ड की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों के लिए देश से फिल्मों का चयन करेगी। हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक अमोल की ज्यूरी टीम में 17 मेंबर होंगे।
मुंबई स्थित फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के सेक्रेटरी जनरल सुपर्णो सेन ने बताया कि भारत के ऑस्कर जूरी के प्रमुख के रूप में हमने अमोल पालेकर का चयन किया है। अमोल को फिल्मों की गहरी समझ है। अमोल पालेकर ने कहा कि भारत के ऑस्कर जूरी का चेयरमैन बनाए जाने पर मैं बहुत खुश हूं।
उन्होने कहा कि ऑस्कर के लिए फिल्म का चयन कैसे होगा अभी इसके लिए कोई क्या तरीका अपनाया जाएगा, ये अभी तय नहीं है। उन्होने कहा कि मैं सबसे पहले ज्यूरी के सदस्यों के साथ बैठक करूंगा और फिर आगे की प्रक्रिया पर बात कर सकूंगा।
अमोल पोलेकर को 1970 के दशक की 'रजनीगंधा', 'एक छोटी सी बात', 'चितचोर' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 88 वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजिलिस में 28 फरवरी को किया जाएगा।