क्या आप जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के सरताज अमिताभ बच्चन एक-दूसरे को किस नाम से बुलाते हैं? जी हां, हाल ही में इस बात से पर्दा उठा है।
एचटी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन 'पीकू' फिल्म की शूटिंग साथ कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता बन गया है।
दीपिका बिग बी को जहां बाबा कहकर पुकारती है वहीं अमिताभ ने भी दीपिका का निकनेम रख दिया है। अमिताभ दीपिका को 'दीपिकू' कहकर बुलाते हैं। इस नाम से अभी तक दीपिका को कोई नहीं बुलाता था।
दिलचस्प बात ये है कि सेट पर अन्य स्टार्स भी अब अमिताभ बच्चन को बाबा कहकर पुकारते हैं। आपको बताते चलें सुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण पिता- बेटी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 30 अप्रैल के आसपास रिलीज होगी।