फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और ऐसा करने में छूट गए थे अमिताभ के पसीने...

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्म जगत के महानायक और बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' (1979) 36 साल की हो गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनका संगीत की दुनिया से परिचय कराया।
विज्ञापन


लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसे अमिताभ ने खुद अपनी जुबानी बयां किया है। ये एक ऐसी बात थी जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

सदी के महानायक ने एक ऐसे वाकये का जिक्र किया है जिसने उनके पसीने छुड़ा कर रख दिए थे। खुद अमिताभ ने भी नहीं सोचा था कि फिल्म के दौरान उनको एक ऐसा काम करना पड़ेगा जो उनके छक्के छुड़ा कर रख देगा।

लेकिन फिर भी सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए बिग बी ने आखिर इस कठिन काम को पूरा कर ही लिया। जानिए क्या थी वो बात?
विज्ञापन

छूट गए थे बिग बी के पसीने

इस फिल्म का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर बताया है कि फिल्म में उनको एक गाना गाना था। जिसे लेकर उनमें काफी झिझक पैदा हो रही थी। अमिभाभ ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा करने में उनके पसीने तक छूट जाएंगे।

बहुत कम लोगो को पता है कि 'मिस्टर नटवरलाल' का 'मेरे पास आओ' गाना अमिताभ ने गाया है। अमिताभ (72) ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर उस वक्त का जिक्र किया, जब उन्हें यह गाना गाने में हिचक हुई, लेकिन फिल्म की टीम ने उनका मनोबल बढ़ाया।​

​अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मिस्टर नटवरलाल' 36 साल की हो गई है। यह कल्पना करना बेहद मुश्किल है कि वक्त इतनी तेजी से निकल गया। फिल्म के निर्देशक राकेश कुमार 'जंजीर' में प्रकाश मेहरा के सहायक थे। राकेश कुमार के बेटे अब 'वजीर' में सहयोग दे रहे हैं।"​

​ राकेश कुमार निर्देशित 'मिस्टर नटवरलाल' में अमिताभ के साथ रेखा थीं। अमिताभ आगे 'वजीर' फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें फरहान अख्तर भी हैं।​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें