अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस हफ्ते रिलीज हुई ब्रदर्स ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्रदर्स' के लिए स्वतन्त्रता दिवस शानदार रहा। पहले दिन फिल्म ने 15.20 करोड़ की कमाई की। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल आया। फिल्म ने शनिवार को 21.43 करोड़ की कमाई की।
फिल्म ने रविवार को भी अच्छी कमाई करते हुए पहले वीकएंड पर कुल 52.08 करोड़ की कमाई कर ली है। 'ब्रदर्स' इस साल 'बजरंगी भाईजान' के बाद पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। प्रोड्यूसर करन जौहर का फिल्म की कमाई पर ट्वीट कर जानकारी दी है।
pic.twitter.com/qbvTzQDcMF— Karan Johar (@karanjohar) August 17, 2015