फ्लॉप एक्शन जैक्सन और औसत दृश्यम के बाद अजय देवगन तय नहीं कर पा रहे हैं दर्शकों के दिलों में पुराना जादू कैसे पैदा करें। दृश्यम की रिलीज से पहले वह कह रहे थे कि उनकी अगली फिल्म बादशाहो होगी, जिसे मिलन लुथरिया निर्देशित करेंगे। लेकिन अब खबर है कि अजय ने इरादा बदल दिया है और उन्हें लगता है कि बड़ी कामयाबी के लिए बड़ी फिल्म की जरूरत है।
बताया जाता है कि अजय ने पहले अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म शिवाय को शूट करने का इरादा बना लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अजय खुद करेंगे। वह इसे हॉलीवुड के स्तर पर ले जाना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए विदेशी लोकेशन और विदेशी तकनीशियन तय कर लिए गए हैं।