फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः अजय देवगन के पांच दमदार किरदार

Tue, 02 Apr 2013 11:05 AM IST
रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
'फूल और कांटे' फिल्म से फिल्मी दुनिया में इंट्री करने वाले अजय देवगन ने अलग-अलग तरह के कई किरदार निभाए हैं। अजय देवगन ने एक्शन फिल्मों से अपनी शुरुआत की। एक समय बाद वह कॉमेडी फिल्मों के चहेते चेहरे बन गए।
विज्ञापन


अजय देवगन इस समय हर तरह की फिल्में कर रहे हैं। 'सिंघम' में यदि वह एक्शन करते हैं तो 'गोलमाल' में कॉमेडी। हालिया रिलीज फिल्म 'हिम्मतवाला' में अजय ने एक्शन और कॉमेडी करने के साथ रोमांस भी किया है। जानिए अजय देवगन के पांच जबर्दस्त रोल के बारे में।

'जख्म' का अजय

1998 में रिलीज हुई महेश भट्ट निर्देशित 'जख्म' फिल्म में अजय देवगन ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया जिसकी मां जाति से मुसलमान होते हुए भी हिंदु बनकर रहती है। अजय नाम के इस संवेदनशील किरदार को पर्दे पर प्रभावी तरीके से निभाकर अजय देवगन ने दिखाया था कि वह अपने समकालीन कलाकारों से कितने अलग हैं।
विज्ञापन


'कंपनी' का डॉन

2002 में रिलीज हुई 'कंपनी' फिल्म में अजय देवगन ने एक डॉन का किरदार निभाया। रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में अजय देवगन की बोलने की स्टाईल, सिगरेट पीने का ढंग और माफिया अंदाज दर्शकों को रास आया। बाद में वह कुछ ऐसी ही भूमिका 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में फिर करते दिखे।

'अपहरण' का किडनैपर

अजय देवगन पर ग्रे शेड के किरदार भी अच्छे लगते हैं। प्रकाश झा की फिल्म 'अपहरण' में अजय देवगन ने बिहार के एक अपहरणकर्ता का किरदार निभाया। यह किरदार जबर्दस्त होने के साथ प्रभावी भी था। नाना पाटेकर के साथ उनके संवाद रोचक होने के साथ मनोरंजक भी थे।

'गोलमाल' में कॉमेडी

रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरिज की सभी फिल्मों में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया। यह अजय देवगन की खूबी ही थी एक्शन इमेज होने के बावजूद वह उन साथी कलाकारों पर भारी पड़े जिनकी इमेज एक कॉमेडियन की थी। गोलमाल सीरिज की सभी फिल्में सफल रहीं।

'ओमकार' का ओमी शुक्ला

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया। ओमी शुक्ला के इस रोल में अजय देवगन ने जबर्दस्त अभिनय किया। पत्नी पर शक कर रहे एक ताकतवर बाहुबली की भूमिका को उन्होंने पर्दे पर जींवत कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें