सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म का काम फिलहाल बंद पड़ा है। लंबे अरसे से सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम करने की चर्चा थी।
ये दोनों सितारे सुजॉय घोष की फिल्म में नजर आने वाले थे। ये हॉलीवुड फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का अडैप्टेशन थी। शुरुआत में इस फिल्म की स्टारकास्ट में बड़ी तेजी से तब्दीली हुई, विद्या बालन, जैकलीन फर्नाडिज और कंगना रनौत के नाम के बाद आखिरकार ऐशवर्या राय बच्चन के नाम पर मुहर लगी।
इसकी घोषणा सुजॉय ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान की थी। सब कुछ तय होने के बाद जब ऐश और सैफ की जोड़ी पहली बार पर्दे पर बनने जा ही रही थी कि अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृशयम' रिलीज हो गई।
माना जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी और दृश्यम काफी कुछ एक जैसी ही थी। इसीलिए अब अजय की दृश्यम के रिलीज होने के बाद ये फिल्म एकदम ठंडे बस्ते में है।