अक्षय कुमार की देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म एयरलिफ्ट कमाई के मामले में सब पर भारी पड़ रही है। फिल्म के नाम नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। फिल्म पहले दिन से ही कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। यहां तक कि अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन गजब का है।
इस हफ्ते रिलीज हुई दो नई फिल्मों पर भी एयरलिफ्ट भारी पड़ रही है। आर. माधवन की साला खडूस और सनी लियोनी की फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हुई है। अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 94.50 करोड़ हो गई है।
#Airlift is all set to cross ₹ 100 cr. Remains the first choice of moviegoers. [Week 2] Fri 4.50 cr, Sat 6.50 cr. Total: ₹ 94.50 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 31, 2016
एयरलिफ्ट विदेशों में भी कर रही कमाल
भारत मे फिल्म की कमाई 94.50 शनिवार तक हैं। ऐसे में फिल्मी पंडित मान रहे हैं कि फिल्म रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। एयरलिफ्ट 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले हाउसफुल 2, राउडी राठौर और हॉलीडे 100 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं।
देखिए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Airlift will be Akshay Kumar's 4th film to cross ₹ 100 cr, after #Housefull2 [2012], #RowdyRathore [2012] and #Holiday [2014]. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 31, 2016
विदशों में भी जबर्दस्त कमाई कर रही एयरलिफ्ट
एयरलिफ्ट के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आज 100 करोड़ के पहुंचने की उम्मीद है। विदेशों में हुई कमाई भी जोड़ ली जाए तो फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दूसरे हफ्ते नई फिल्में रिलीज होने के बाद एयरलिफ्ट की कमाई में गिरावट आने की बात कही जा रही थी। इससे इतर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने निर्माताओं की बांछें खिला दी हैं। दुनियाभर में फिल्म के 150 करोड़ का आंकड़ा छू लेने बाद एयरलिफ्ट की 200 करोड़ पर निगाहें हैं।