फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के साथ ली सेल्फी, एक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सउदी अरब के एक्टर अब्दुल अजीज-अल-कस्सार को लड़कियों के साथ मिलना और सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सउदी अरब के शहर रियाद के एक मॉल में उनको ना सिर्फ कॉलर पकड़ के घसीटा गया बल्कि गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन


अब्दुल अजीज-अल-कस्सार सउदी अरब और कुवैत में खासे मशहूर हैं। कस्सार दोनों देशों में टीवी के जाने-पहचाने चेहरे हैं। कस्सार के कई टीवी सीरियल काफी दोनों देशों में लोकप्रिय हैं।

दरअसल उनके प्रशंसकों ने सोशल साइट पर उनसे मिलने की ख्वाहिश जाहिर की। जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया। रियाद के एक मॉल में अब्दुल अजीज-अल-कस्सार अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे। लेकिन उनकी महिला प्रशंसक कस्सार को देख बेकाबू हो गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

कॉलर पकड़ के लड़कियों के बीच से खींचा

जब कस्सार अपनी महिला प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचा रहे थे, तो सफेद लिबास पहने एक आदमी ने उनका कॉलर पकड़ के उन्हें लड़कियों के बीच से खींच लिया गया। कस्सार को खींचने का वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है।

सिर्फ इतना ही नहीं, कस्सार को मॉल से सीधे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर काम में बाधा पहुंचाने, अंजान महिलाओं से मिलने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए केस दर्ज किया गया।

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, कस्सार को गिरफ्तारी के कुछ देर के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। कस्सार का कहना है, कि उनका मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

'मुझे भी पता नहीं था, इतनी लड़कियां होगी'

टीवी कलाकार अब्दुल अजीज-अल-कस्सार ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, कि मॉल में इतनी भीड़ होगी। कस्सार ने कहा कि वो जैसे ही मॉल में घुसे, उन्हें चारो ओर से घेर लिया गया। कस्सार ने कहा कि वो चाहकर भी अपनी महिला प्रशंसकों को काबू में नहीं रख सके।

दरअसल मॉल में जिस समय कस्सार अपनी महिला प्रशंसकों से घिरे थे, उसी समय एक आयोग की मीटिंग भी वहां हो रही थी। इस आयोग के सदस्य ने ही कस्सार को पुलिस के हवाले किया।

कस्सार के साथ हुई घटना की वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें