अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने कैरियर को लेकर बहुत गंभीर हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में पिटी थीं और ‘धूम-3’ का क्रेडिट आमिर खान के हिस्से चला गया था। अब ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी एक टीम है, जिसे शाहरुख खान लीड कर रहे हैं।
अतः समझा जा सकता है कि अभिषेक कितने नोटिस किए जाएंगे। ऐसे में पता चला है कि जूनियर बी अब साउथ में किस्मत आजमाना चाहते हैं। उनकी कुछ तमिल निर्देशकों से बातचीत चल रही है। अच्छी स्क्रिप्ट मिल गई तो समझो काम हो गया।
शर्लिन आएंगी या नहीं?
बिग बॉस-8 के प्रतियोगियों के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। छोटे-बड़े पर्दे के तमाम सितारों के नाम लिस्ट में आ रहे हैं। लेकिन एक नाम सबको चौंका रहा है, वह है सेक्सी सिंगर-ऐक्टर-मॉडल शर्लिन चोपड़ा का।
सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें क्यों नए सीजन में बुलाया जा सकता है? जानकारों का कहना है कि शर्लिन पिछले कुछ समय से प्लेबॉय पत्रिका में छपने अपने न्यूड चित्रों के लिए सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनकी एंट्री तो बनती है।
सलमान संग आएंगे नील
नील नितिन मुकेश को लोग भूलने के कगार पर हैं। जॉनी गद्दार से कैरियर शुरू करने वाले इस हीरो ने लाइन से प्लेयर, 3जी, शॉर्टकट रोमियो और डेविड जैसी सुपर फ्लॉप फिल्में दी हैं।
लेकिन फिलहाल वह राहत की सांस ले रहे हैं कि सलमान खान के डबल रोल वाली प्रेम रतन धन पायो में उन्हें सल्लू मियां के सौतेले भाई का रोल मिल गया है। परंतु मुश्किल यह है कि जब सलमान डबल रोल में हैं, तो नील के लिए पर्दे पर कितनी जगह निकल पाएगी? नितिन फिलहाल यह सोचने की स्थिति में नहीं हैं।