फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छात्रों ने दिया डाक विभाग को नया जीवन

Thu, 25 Sep 2014 03:20 PM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बदलाव के दौर में मोबाइल कंपनियां केवल बात करवाने वाले माध्यम से इतर आम आदमी के जीवन से जुड़ी हर प्रकार की सेवा प्रदान कर रही हैं, ठीक उसी प्रकार से भारतीय डाक विभाग भी अब पत्र-वितरण के कार्य से इतर पार्सल, प्रवेशपत्र के डिस्पैच एवं डिलीवरी से लेकर सेवा प्रदाता के तौर पर सामने आया है। लोगों के मानस पर डाक विभाग की कार्यशैली को लेकर बने नकारात्मक भाव को यहां के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बदलने का काम किया है।

डाक विभाग को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र एवं फार्म भेजने के जरिए कई करोड़ की कमाई हुई है। मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया के दौर में जब सूचना आदान-प्रदान के पारंपरिक साधन चिट्ठी-पत्री का चलन लगभग बंद हो गया है। ऐसे समय में डाक विभाग के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म एवं प्रवेशपत्र नया जीवन देने वाले साधन के तौर पर सामने आए हैं।
विज्ञापन


हाल के दिनों में डाक विभाग इलाहाबाद परिक्षेत्र को रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकांश परीक्षाओं के प्रवेश पत्र भेजने का जिम्मा सौंपा गया है। इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ऐसा हमारी ओर से बेहतर सुविधा देने के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि विभिन्न रेल भर्ती बोर्ड के प्रवेश पत्र भेजने के साथ आवेदन पत्रों को भेजने में विभाग को लगभग तीन करोड़ का काम मिला है। उन्होंने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद, रायपुर, मुम्बई, अहमदाबाद सहित कई केन्द्रों ने अपने प्रवेश पत्र के डिस्पैच का जिम्मा डाक विभाग को दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले डाक विभाग को प्रदेश सरकार की ओर से चल रही शिक्षक भर्ती की मेरिट जारी करने के बाद आपत्तियां भेजने में ही लगभग दो करोड़ का कारोबार मिला था।

बैंकों से अधिक व्यापक है डाक विभाग का क्षेत्र
भारतीय डाक विभाग का विस्तार ग्रामीण भारत में सबसे अधिक है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर जन-धन योजना के तहत बैंक जीरो बैलेंस से खाता खोल रहे हैं, इस प्रकार का अभियान डाक विभाग की ओर से पहले ही चलाया जा चुका है। विभाग की ओर से गांव के लोगों को 10-10 रुपये जमा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा, महिला समृद्घि सहित कई प्रमुख अभियान पहले चला चुका है। आज भी डाक विभाग की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी तक बैंकों से अधिक है।

डाक विभाग को सरकारी क्षेत्र से मिले ऑफर
 रेलवे भर्ती बोर्ड के प्रवेश पत्रों को भेजने का काम
 शिक्षक भर्ती से जुड़े आवेदन, आपत्तियों को भेजने का काम
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की अध्ययन सामग्री के डिस्पैच की जिम्मेदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें