आईपीयू छात्रों को डिग्री देने से पहले नौकरी की भी सुविधा उपलब्ध करवाने का प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। पूल कैंपस प्लेसमेंट योजना के तहत बीसीए के छात्रों को पासआउट से पहले नौकरी उपलब्ध होगी।
खास बात यह है कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पद के लिए चुने गए छात्रों को तीन लाख रुपये सालाना पैकेज के साथ-साथ दस फीसदी बोनस सीटीसी के रूप में भी मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए छात्र 28 अक्तूबर तक अपना सीवी यूनिवर्सिटी को भेजें। इंटरव्यू 21 नवंबर को होगा।
आईपीयू के संयोजक प्रोफेसर एके सैनी के मुताबिक, वर्ष 2015 में बीसीए में पासआउट होने वाले छात्रों को इस प्लेसमेंट ऑफर किया जा रहा है। अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सेंचुरी लिंक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी का मौका मिलेगा।
छात्रों को अनुभव के बगैर डिग्री पूरी होने के साथ-साथ नौकरी समेत ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिन छात्रों ने 10वीं और 12वीं फर्स्ट डिवीजन पास किया है और बीसीए के आखिरी वर्ष हैं, वे ही प्लेसमेंट में भाग ले सकेंगे। चयनित छात्रों को नोएडा और बंगलूरू में जॉब करने का अवसर मिलेगा।