इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के सबसे बड़े बैच का 100 परसेंट समर प्लेसमेंट हुआ। रिकॉर्ड साढ़े चार दिनों में 464 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ और इसमें देश व विदेश की 164 मल्टीनेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया।
अभी तक आईआईएम लखनऊ में सर्वाधिक मार्केटिंग कंपनियां ही आती थीं मगर इस बार फाइनेंस व कंसल्टेंसी से संबंधित कंपनियों ने भी दस्तक दी है।
फिलहाल समर प्लेसमेंट के अच्छे नतीजों से आईआईएम में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स काफी उत्साहित हैं और उन्हें आगे फाइनल प्लेसमेंट में भी सौ फीसदी सफलता मिलने का भरोसा है। जिन प्रतिष्ठित अन्तरराष्ट्रीय ख्याति की कंपनियों ने समर प्लेसमेंट के लिए स्टूडेंट को चुना है उनमें जेपी मोर्गन, अलवरेज एंड मार्शल शामिल हैं।
आईआईएम लखनऊ में सबसे अधिक इंटरनेशनल ऑफर स्टूडेंट्स को रिटेल, फॉस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमजीसी) और रियल स्टेट कंपनियों से मिले हैं। आईआईएम लखनऊ में 464 छात्रों वाले सबसे बड़े बैच ने रिकॉर्ड साढ़े चार दिनों में समर प्लेसमेंट में 100 फीसदी सफलता अर्जित कर पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
गत वर्ष जो बैच था उसको साढ़े पांच दिनों में प्लेसमेंट के लिए चुना गया था। सर्वाधिक प्लेसमेंट करने वाली कंपनियों में चार क्षेत्रों से सर्वाधिक ऑफर मिले जिसमेें सेल्स एंड मार्केटिंग, फाइनेंस, कंसल्टेंसी व बिजनेस डवलपमेंट शामिल हैं।
इसके अलावा जिन क्षेत्रों से सर्वाधिक ऑफर मिले उसमें ऑपरेशंस, सप्लाई चेन, जनरल मैनेजमेंट, सिस्टम, आईटी, मार्केट रिसर्च व ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र शामिल हैं