फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर केंद्रीय विद्यालयों में चलेगी झाड़ू

Wed, 12 Nov 2014 10:25 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी में बाल दिवस पर 14 नवंबर से केंद्रीय विद्यालयों में बाल स्वच्छता मिशन की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत स्कूलों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित होंगी। कार्यक्रम को स्वच्छता के पांच अहम बातों पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करने के बाद एक हफ्ते के भीतर वीडियो और फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट मंत्रालय को भेजनी होगी। मिशन की शुरुआत के पीछे मंत्रालय की सोच है कि स्वच्छता में बच्चे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

केवीएस की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल 14 नवंबर को ‘क्लीन स्कूल-प्ले एरिया’ को केंद्र में रखते हुए कक्षाओं और परिसर में डस्टबिन रखने होंगे और साफ कक्षाओं को लेकर प्रतियोगिता करानी होगी।
विज्ञापन


वहीं, 15 नवंबर क्लीन फूड पर फोकस होगा, जिसमें बच्चों की माताओं को स्कूल किचन में बुलाकर मध्याह्न भोजन चखाना होगा। मध्याह्न भोजन से पहले छात्र साबुन से हाथ धोएंगे। 17 नवंबर को स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही हेल्थ चेक-अप कैंप लगेंगे। 18 नवंबर को साफ पानी को लेकर स्कूल में पानी की गुणवत्ता की जांच पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग से कराने को कहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें