फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज : अब मदरसे के बच्चे भी होंगे ऑनलाइन

Mon, 13 Oct 2014 01:02 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के मदरसा छात्रों को अब मजहबी शिक्षा के साथ ही कंप्यूटर व इंटरनेट सेवी बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की साइबर ग्राम योजना के तहत मदरसों के कक्षा छह से 10 तक के छात्रों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह योजना मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के सभी 144 ब्लॉक में चलाई जाएगी। प्रदेश सरकार मदरसों व उनमें पढ़ने वाले छात्रों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गई है। विशेष सचिव (अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग) राकेश कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। योजना लागू करने वाले जिलों में बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर भी शामिल हैं।

केंद्र ने अपनी साइबर ग्राम योजना को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद प्रदेश सरकार भी इस योजना को मूर्त रूप देने में जुट गई है। साइबर ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य चिह्नित अल्पसंख्यक क्षेत्रों के युवाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है जिससे वे आर्थिक व सामाजिक रूप से और मजबूत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें