फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक पर एडमिट कार्ड पाएंगे इलाहाबाद विवि के छात्र

Mon, 13 Oct 2014 12:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के एक-दो पहले प्रवेश पत्र के लिए दिन भर कतार नहीं लगानी होगी। विवि प्रशासन ने इस साल से प्रवेश पत्र ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना सफल हुई तो मार्च में परीक्षाएं शुरू होकर 15 मई तक खत्म भी हो जाएंगी। एक सप्ताह में स्नातक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र के लिए पिछले साल काफी हंगामा हुआ था। प्रवेश पत्र परीक्षा के ठीक वितरित किए गए। इसका मुख्य कारण कर्मचारियों की कमी रही। इससे छात्र-छात्राओं में काफी नाराजगी रही। यह समस्या हर साल की है। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय में प्रवेश पत्र ऑनलाइन किए जाने की कवायद काफी समय से की जा रही है। अब उस पर अमल की बारी है। परीक्षा समिति की बैठक में प्रवेश पत्र ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ स्टॉफ की कमी से जूझ रहे विवि प्रशासन को भी राहत मिलेगी। इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) इंचार्ज से इसकी बाबत वेबसाइट अपडेट करने के लिए कहा गया है।

बैठक में मार्च में परीक्षा शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। परीक्षा होली यानी, पांच मार्च के बाद शुरू होगी। अप्रैल तक स्नातक की सभी परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। 30 जून तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। परास्नातक की परीक्षाएं भी 15 मई तक कराने का निर्णय लिया गया है। नया सत्र शुरू होने से पहले रिजल्ट भी घोषित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एचएस उपाध्याय ने बताया कि तैयारी की जा रही है। जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें