फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्फोसिस ने इन भाग्यशाली छात्रों को चुना

Sat, 11 Oct 2014 11:59 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएलए विवि में आईटी कंपनी इन्फोसिस ने कैंपस रिक्रूटमेंट कर बीटेक और एमसीए के 105 छात्रों का चयन किया है। छात्रों का चयन 3.25 लाख रुपये सालाना पैकेज पर हुआ है।
विज्ञापन



विवि के सेक्रेटरी सोसाइटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कंपनी ने जीएलए के 426 छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट कराया था। इसको 156 छात्रों ने पास किया। साक्षात्कार के बाद 105 छात्रों के चयन की घोषणा की गई। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हेड प्रो. एके वर्मा ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ परिश्रम, अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा और टीम वर्क जैसे गुण हम अपने छात्रों को सिखाते हैं।


इन्फोसिस के अधिकारियों ने कहा कि बीते पांच वर्षों से हम जीएलए में प्लेसमेंट के लिए आ रहे है। प्रवीण बंसल, अंजनी कुमार, अंजन कुमार, पवन कुमार, पुष्पेन्द्र राठौर, राकेश गालव, रईसुल इस्लाम, शुभम गुप्ता, तपन डे, मुकुट बल्लभ दुबे, मस्तराम चौधरी, ललित सैनी, फैज़ुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें