फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को गोली मार युवक ने खुद को उड़ाया

Sun, 01 Mar 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित बीआरसी के पास शनिवार की सुबह एक युवक ने पहले शिक्षिका को गोली मारी और फिर तमंचे से खुद अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी यूनियन बैंक से सेवानिवृत्त कर्मी पतरू राम की पुत्री कुमारी पुष्पा (25) कासिमाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रेंगा में शिक्षिका हैं। परिवार वालों के मुताबिक सात जून को पुष्पा की शादी है।

शनिवार को वह बीआरसी मुहम्मदाबाद में आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए बस से मुहम्मदाबाद पहुंचीं। उसी बस से एक युवक भी उतरा। दोनों साथ में ईदगाह रोड स्थित बीआरसी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बीआरसी से कुछ पहले ईदगाह रोड पर सुबह करीब नौ बजे जाने क्या हुआ, युवक ने तमंचे से पुष्पा के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर ही हुई युवक की मौत

इसके बाद कुछ दूर आगे बढ़ने पर युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

बीआरसीकर्मियों ने घायल शिक्षिका को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उन्हें मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। उसकी जेब से मिले निर्वाचन कार्ड से उसकी पहचान आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के खलिहरा गांव निवासी बच्चे लाल के पुत्र पवन कुमार (22) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिवार वालों को दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें