फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ भागा युवक तो छोटी बहन से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद में बड़े भाई की करतूत का बदला उसकी छोटी बहन और भाई से लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। न केवल बंधक बनाकर यातना दी बल्कि लड़की की इज्जत भी लूटी गई।
विज्ञापन


इस कबायली क्रूरता का आरोप उन लोगों पर लगा है जिनके परिवार की लड़की फरार है। किसी तरह छूट कर आई लड़की के बताने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी ग्रामीण ने शिकायत पर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सिरसागंज निवासी शिकायतकर्ता युवती (19) के माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में वह, उसका बड़ा और एक उससे छोटा भाई है। बड़ा भाई सिरसागंज निवासी दबंग प्रशांत यादव के घर काम करता था और वहीं रहता भी था। घर कम ही आता था। युवती ने एसपी ग्रामीण को बताया कि उसके बड़े भाई पर प्रशांत की बहन को साथ ले जाने का आरोप है। यह मामला थाना सिरसागंज में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म सलाखों से दागे हाथ, किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि गत आठ जून को सुबह करीब 11 बजे प्रशांत अपनी मौसी के साथ उसके घर आया और बहाने उसे व छोटे भाई (13) को सौथरा चौराहे ले गया। वहां प्रशांत की मां एवं भाई अनिल मिले। उन्होंने उन्हें कोल्डड्रिंक पिलाई जिससे वे अचेत हो गए। रात में होश आया तो वह किसी और घर में थे।

प्रशांत-अनिल ने युवती से उसके भाई के बारे में पूछताछ की। जानकारी न दे सकी तो हाथ-पैर बांधकर गरम सलाखों से हाथ-पैर दागे। कई बार बेल्ट तथा लात-घूसों से पीटा गया। युवती के मुताबिक उसे व छोटे भाई को इटावा के मानिकपुर ले जाकर एक घर में रखा गया। वहां प्रशांत व अनिल ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

कई बार उसके साथ बुरा काम भी किया। मौका पाकर उसने पड़ोसियों को हकीकत बताई। उनकी सूचना पर छह जुलाई को आई इकदिल पुलिस उसे व छोटे भाई को मुक्त कराकर थाने ले आई जहां से वह रिश्तेदारों के साथ घर लौटे। वह थाना सिरसागंज गई पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। युवती ने एसपी ग्रामीण से शिकायत न्याय की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें