फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद लगने पर बवाल, बैट से पीट-पीट कर युवक की हत्या

Sat, 16 May 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राया/वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के राया, वृंदावन इलाके में सौ शय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय से दवा लेकर राया लौट रहे लक्ष्मण (22) नामक युवक की गेंद लगने के बाद हुए मामूली विवाद में बैट से पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने आए उसके चाचा को भी बैट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


काफी देर तक लक्ष्मण का शव और घायल हजारी मौके पर पड़े रहे। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।

घटना शुक्रवार दोपहर हुई और लक्ष्मण थाना राया के गांव दखनी नगला निवासी प्रेम पाल सिंह के पुत्र थे। घटना के वक्त वह अपने चाचा हजारी प्रसाद और चचेरी बहन गुड़िया (5) के साथ मोपेड से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अधूरे पड़े पानीगांव पुल के एप्रोच मार्ग पर दो युवकों ने उनको रोका और क्रिकेट के बैट से लक्ष्मण को पीटना शुरू कर दिया। बचाने का प्रयास करने पर चाचा को भी पीटा और पैरों में बैट मारकर उनको एप्रोच मार्ग से नीचे खंदी में गिरा दिया। इसके बाद लक्ष्मण के सिर पर बैट से लगातार प्रहार कर उसे मार डाला।

सूचना पर थाना पुलिस, सीओ सदर और एसपी सिटी शैलेष पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। लक्ष्मण के परिवारीजनों ने बताया कि कुछ युवक रास्ते के पास खेत में क्रिकेट खेल रहे थे। बाल लगने को लेकर हमलावरों से विवाद हुआ था।

वृंदावन कोतवाल का कहना है कि जांच में क्रिकेट की बाल लगने का विवाद सामने नहीं आया है। मृतक के पिता ने कोतवाली में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। सीओ सदर राजेश सोनकर ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें