फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फोन पर अश्लील बातें कर अधेड़ को फंसाया, फिर MMS बनाया

Wed, 08 Jul 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर मीठी-मीठी और अश्लील बातें कर लोगों को फंसाने, अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर रुपये ऐंठने वाले युवक-युवती को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। दोनों कृष्णानगर के एक व्यक्ति को फंसाकर रकम वसूलने आगरा से मथुरा आए थे।
विज्ञापन


एक माह पहले आगरा की एक युवती ने कृष्णानगर निवासी अधेड़ के मोबाइल पर फोन किया और मीठी-मीठी बातें करने लगी। इसके बाद लगातार यह बातें शुरू हो गईं।

युवती ने अधेड़ को आगरा बुलाया और उसके साथ कमरे में अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। उसके बाद आगरा निवासी युवती और एक युवक अधेड़ को धमकाकर रुपये मांगने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

अधेड़ से बार-बार मांगे जा रहे थे पैसे

एकाध बार अधेड़ ने रुपये दे दिए लेकिन बार-बार मांगने पर उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने अधेड़ के साथ मिलकर जाल बिछाया और दोनों को मथुरा बुला लिया।

सोमवार शाम को आगरा निवासी राजन उर्फ अशोक और युवती राखी चौहान रुपये लेने कृष्णानगर पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

पुलिस ने अधेड़ की तहरीर पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, चौथ वसूली, आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें