फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में युवती से मिलने आया युवक मारा गया

Sat, 31 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेठवारा
विज्ञापन
विज्ञापन
जूड़ापुर गांव में गुरुवार रात युवतियों से मिलने घर में घुसे मधुपुर जेठवारा गांव के दो युवकों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि हेमचंद पटेल (23) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि अरुण कुमार पटेल (25) जख्मी हो गया। अरुण की भी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
 
युवक जिस लड़की के घर में घुसे उसका पिता ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसकी मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पांच बहनों में तीन की शादी हो गई है।

सबसे छोटी बहन बड़ी बहन के घर गई थी। रात को पिता के भट्ठे पर चले जाने पर लड़की घर में अकेली थी।

चार के खिलाफ नामजद, कई अज्ञात के खिलाफ केस

आधी रात को उसके घर करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित गांव मधुपुर जेठवारा के हेमचंद पटेल और अरुण कुमार पटेल पहुंचे। रात को 5 सौ मीटर दूर रहने वाली एक युवती भी यहां आ गई।

आधी रात को दूसरी युवती का पिता घर पहुंचा और बेटी को घर में न पाकर अपने मित्र के घर पहुंचा। वहां खिड़की से दोनों युवतियों के साथ दो युवकों को देखकर उसका पारा चढ़ गया।

बाहर से दरवाजा बंद कर उसने ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। हेमचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अरुण को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गांव में सन्नाटा, लोग फरार

इस मामले में मृतक हेमचंद के भाई अवधेश पटेल ने जूड़ापुर गांव के तुलसीराम, रामफेर, मुसई और ननकू को नामजद करते हुए कुछ अन्य ग्रामीणों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

अवधेश के अनुसार उसका भाई अपने मित्र की बहन की शादी में शामिल होने कोर्रही गांव गया था। वह अरुण के साथ लौट रहा था तो रास्ता भटक गया। रास्ता पूछने के दौरान ग्रामीणों ने मार डाला। एसपी दीपक कुमार ने बताया कि घटना और एफआईआर में अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। छानबीन के बाद सही कार्रवाई की जाएगी।

युवक की हत्या के बाद कई घरों के पुरुषों ने गांव छोड़ दिया है। बच्चे और महिलाएं भी घरों से बाहर नहीं निकलीं। बाहर दस्तक देने वालों से वह झांककर बात कर रहीं थीं। महिलाएं केवल जानवरों को चारा-पानी देने के लिए ही बाहर निकलीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें