फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने आई पाकिस्तानी युवतियों को सिपाही ने छेड़ा

Mon, 28 Sep 2015 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद मनचलों ने विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा को शर्मसार कर दिया। एक ओर तो सुबह से ही अतिथि देवो भव: कहते हुए पर्यटकों का स्वागत किया गया, वहीं मिस्र और पाकिस्तान की महिला पर्यटकों से अभद्रता की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मिस्र की घटना में एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि पाकिस्तानी युवतियों से ताजमहल में छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को सीआईएसएफ ने पर्यटन पुलिस को सौंप दिया।

हैरत भरा पहलू ये है कि मिस्र की पर्यटक से दुर्व्यवहार करने वाला पीएसी का जवान है।

बाइक से छू जाने पर युवतियों की रोकी कार

मिस्र के पर्यटकों से दुर्व्यवहार की घटना शनिवार शाम की है, जब वह ताज देखकर कार से पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंची थीं। बाइक से छूकर निकली कार पर बाइक सवार भड़क गए और विक्टोरिया पार्क पर पहुंचकर कार रोक ली।

कार चालक से अभद्रता पर महिला पर्यटक ने रोका तो युवक ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। कार के साइड मिरर को तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर रकाबगंज पुलिस पहुंची तो एक युवक भाग गया, जबकि दूसरा युवक अलीगढ़ में पीएसी में तैनात देवेंद्र है, वह मैनपुरी का निवासी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पर्यटक की तहरीर पर देवेंद्र के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पाकिस्तानी युवतियों की फोटो खींचने पर फंसे

ताजमहल परिसर में रविवार को एक दूसरी सामने आई। दोपहर में पाकिस्तानी युवतियों ने ताजमहल पर पहुंचकर सेल्फी लिए तो भिंड के दो युवक उनके पीछे पड़ गए और मना करने पर भी फोटो खींचते रहे।

युवतियों ने कई बार रोका तो वह दुर्व्यवहार पर उतर आए। इस पर पाकिस्तानी युवतियों ने इसकी शिकायत सीआईएसएफ जवानों से की। दोनों युवकों को पकड़कर पर्यटन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस मामले का जिक्र सीआईएसएफ कमांडेंट सुधीर कुमार ने गाइड एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी किया और लोगों को पर्यटकों के साथ व्यवहार अच्छा रखने की सीख दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें