फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां की इतनी परवाह है तो देखभाल क्यों नहीं करते'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर निशाना साधा है और कहा है कि ये देखकर दुख हो रहा है कि इस महान देश का नेतृत्व एक शोमैन प्रधानमंत्री कर रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ये सच नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में 'स्पेशल स्टेटस' दिया गया है। प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ के आयोजनों के मामले भी देश को गुमराह कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में स्थाई सदस्यता के मसले पर अमेरिका के बयान पर मोदी सरकार द्वारा व्यक्त की जा रही प्रतिक्रिया पर आनंद शर्मा ने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ संयुक्त बयान जारी किया है, इसके बाद भी उसने ये तय नहीं किया है कि इस मसले में क्या करना है।
विज्ञापन


आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी के बयानों से ऐसा लग रहा है मानों मई, 2014 से पहले सूचना प्रौद्योगिकी में इस मुल्क में कुछ किया ही नहीं गया।
विज्ञापन

मोदी के भावुक होने पर भी सवाल

वहीं एक अन्य कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण सुनकर शर्म आती है। वे कैलिफोर्निया जाकर अपनी तारीफ कर रहे हैं और देश के लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं।

अल्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेर‌िका में कह रहे हैं कि उनकी मां अब तक काम करती हैं, तो फिर वे अपनी मां की देखभाल क्यों नहीं करते। क्या उनकी तरख्वाह इतनी कम है कि वे अपनी मां की देखभाल भी न कर पाएं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को फेसबुक के दफ्तर में मां-बाप पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भावुक हो गए थे। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि विदेश नीति के मामले में मोदी सरकार फेल हो गई है। नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से विदेशों में घूम-घूमकर फिजूलखर्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें