फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के कॉलेज में चपरासी ने किया महिला से रेप

Thu, 04 Jun 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हनुमानगंज (इलाहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के सरायइनायत इलाके में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल के पीजी कॉलेज में मंगलवार रात वहीं के चपरासी ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


चौकीदारों ने उसे महिला को खींचकर ले जाते वक्त विरोध किया मगर उसने ईंट उठाकर दौड़ा लिया। फिर महिला को झाड़ी में ले जाकर मनमानी की। सुबह महिला झाड़ी में निर्वस्त्र मिली तो गांव में बात फैली। पहले तो पुलिस ने टालने का प्रयास किया लेकिन अफसरों तक मसला पहुंचा तो पुलिस ने केस लिखकर महिला को हॉस्पिटल भेजा।

हावभाव और बातों से ही गांव वाले समझ गए कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे पीजी कॉलेज में चौकीदारों महेंद्र कुमार और धमेंद्र की निगरानी में ठहरा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

तेंदुई गांव में है पूर्व सांसद का कॉलेज


पूर्व सांसद धर्मराज पटेल का बसंत पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज तेंदुई गांव में है। मंगलवार रात करीब आठ बजे लोगों ने करीब 35 साल की बाहरी महिला को गांव में टहलते देखा।

रात करीब दस बजे कॉलेज का चपरासी गोरेलाल आया तो चौकीदारों ने उसे लावारिस महिला के लिए खाना लाने के लिए कहा। गोरेलाल घर से खाना लाया मगर महिला ने खाया नहीं। इसके बाद नशे में धुत गोरेलाल उस लाचार महिला को कमरे में खींचने लगा। चौकीदार ने विरोध किया तो गोरेलाल ने ईंट उठाकर मारने की धमकी दी। फिर वह महिला को कमरे के पीछे खींच ले गया। कुछ देर बाद चौकीदारों ने महिला की चीख सुनी मगर वे उधर नहीं गए।

भोर में एक चौकीदार कमरे के पीछे गया तो उसने गोरेलाल को वहां से जाते और झाड़ी में महिला को निर्वस्त्र देखा। वहां दूसरा चौकीदार भी आ गया। महिला की हालत देख वे घबरा गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें