फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी को बनाया 'पत्नी', किया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की उम्र से अपने ही पिता की पत्नी बनकर रहने वाली महिला ने उसकी मौत के बाद अब पूरे कांड का खुलासा किया है। उसने कहा कि वह अपने पिता को माफ कर चुकी है, क्योंकि उसे अपने किए की सजा मिल गई।
विज्ञापन


मामला लंदन का है। जूडी वान नाइकर्क (46) ने बताया कि उसके पिता नॉह वाल्श ने कई दशक तक उसे अपनी 'आज्ञाकारी पत्नी' बना कर घर में ही कैद रखा। उसने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और गुस्से में आकर उसके सीने में गोली भी मार दी।

यही नहीं, कई साल तक उसने अपनी बेटी से रेप किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने घर में उसका गर्भपात कराया। गर्भपात के लिए उसने किसी डॉक्टर को बुलाने के बजाय खुद की सारा काम किया।
विज्ञापन

मार-मारकर तोड़ी हडि्डयां, सीने में मारी गोली

डेली मेल के मुताबिक, जूडी ने बताया कि वह जब वह छह साल की थी तभी उसकी मां उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद वह पिता के लिए खाना बनाती और उसके कपड़े भी साफ करती थी।

कई सालों तक वह अपने पिता की मार सहती रही और अपनी हडि्डयां तुड़वाती रही। इस दौरान उसने शारीरिक और यौन शोषण भी झेला। वर्तमान में पेशे से टीचर जूडी घर से भाग निकली और लंदन से साउथ अफ्रीका पहुंच गई।

अफ्रीका में उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई जिसके साथ बाद में उसने शादी कर ली। पति के साथ उसने सारी बातें शेयर कीं, जिसने उसे पिता के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कहा।

जूडी ने कहा कि दूसरे बच्चों की तरह मेरे पास भी बचपन की यादें हैं। मेरे पिता मुझे तैरना सिखाते थे और पिकनिक पर भी ले जाते थे। छह साल की उम्र में ही उन्होंने मुझे बॉक्सिंग सिखाना शुरू किया था। इन सब के अलावा बहुत कुछ ऐसा है दो बहुत बुरा है, जो हर वक्त दर्द देता है।

बेटी से करवाता था ऐसे-ऐसे काम

जूडी ने बताया कि उसके पिता ने मां को प्रताड़ित किया और उसे बेकार कहना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने घर छोड़ दिया। हालांकि कुछ समय बाद वह लौट आई लेकिन 10 साल की उम्र में वह जूडी को छोड़कर फिर चली गई। जब भी उसकी मां ने घर छोड़ा तो पिता ने जूडी के साथ पत्नी की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया।

उसने कहा कि तब वह 11 साल की थी तभी से उसके पिता ने उसका यौन शोषण शुरू किया। वह उसे स्कूल नहीं जाने देता था और घर में कैद रखता था। उसे सुबह सबसे पहले जागकर अपने पांच भाई-बहनों के लिए खाना बनाना पड़ता था और उन्हें तैयार कर स्कूल भेजना पड़ता था।

वह सभी के कपड़े अपने हाथों से धोती थी और ऐसा न करने पर उसे पीटा जाता था। आरोपी वाल्श ने चाकू की की नोक पर डरा कर उसके साथ ज्यादती की।

आरोपी ने रात में उसे अपने कमरे में बुलाना शुरू कर दिया और फिर उसके साथ कई बार रेप किया। जूडी ने कहा कि वह दर्द से चीखती रहती थी लेकिन उसका बाप अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

जब दूसरी बार उसके बच्चे की मां बनी बेटी

13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई तो उसके पिता ने उसे मार-मार कर उसका गर्भपात किया। हालांकि उसके भाई बहन इस सब से अनजान थे। जब वह 14 साल की हुई तो एक दिन उसके कुकर्मी पिता ने उसे गोली मार दी जो सीने में लगी।

पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसने खुद ही गोली चलाई है।

उसने बताया कि पड़ोसियों से बचने के लिए उसके पिता ने लगातार घर बदले ताकि किसी को उसकी हरकतों का पता न चल सके। इस वजह से उसके दोस्त भी नहीं बन सके। उसी साल वह दोबारा गर्भवती हो गई।

वह अपना अकेलापन दूर करने के लिए इस बार बच्चे को जन्म देना चाहती थी लेकिन उसके पिता ने ऐसा होने नहीं दिया। उसे अपनी पोल खुलने का डर था। उसने उसके पेट में घूंसा मारकर चोट पहुंचाई, उसे गर्म पानी से नहाने को मजबूर किया और आखिरकार उसने कोट के हैंगर के जरिए उसका गर्भपात किया।

जब 20 साल की हुई बेटी तो किया कांड

इस घटना के दो साल बाद वह फिर गर्भवती हुई तो उसके पिता ने एक क्लीनिक में ले जाकर उसका गर्भपात कराया। उसने जूडी को झूठ बोलने के लिए मजबूर किया कि वह प्रेमी के साथ संबंध बनाने से गर्भवती हुई है।

20 साल की होने के बाद जूडी ने पिता के चंगुल से भागने का प्लान बनाया। उसने एक रोजगार एजेंसी से संपर्क करके नौकरी का जुगाड़ किया, क्रेडिट कार्ड हासिल किए और बैग में कपड़े रखकर वहां से भाग निकली।

वह रात में घर से भागी और सुबह लंदन के लिए फ्लाइट पकड़ी, जहां उसने एक अकाउंटेंट के तौर पर ट्रेनिंग ली। लेकिन लंदन में रहते हुए वह सुरक्षित नहीं थी इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका चली गई। जहां उसकी मुलाकात टिनी वान (46) से हुई, जिससे उसने बाद में शादी कर ली।

टिनी ने उसे हिम्मत दी ताकि वह अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा सके। वर्ष 2000 में उसने पिता के खिलाफ केस किया।
विज्ञापन

और आखिरकार वह बुरी मौत मर गया

आयरलैंड की राजधानी डबलिन की एक अदालत में उसके केस की सुनवाई हुई, जहां उसके पिता ने तीस में से तीन आरोप कबूल किए। उसने रेप और दो बार गर्भपात कराने का गुनाह कबूला।

पेशी के दौरान उसने अपने पिता से नजरें मिलाईं। उसके पिता ने कोर्ट में अपने बयान में कहा कि वह अपनी बेटी को पत्नी बनाकर रखता था और जब से उसने उसे छोड़ा वह टूट गया है।

कोर्ट ने उसकी इस हरकत को दुनिया का सबसे घिनौना काम करार दिया और 15 साल जेल की सजा सुनाई। इसके चार साल बाद 2004 में जूडी को सूचना मिला कि उसके पिता को कैंसर है और वह अस्पताल में भर्ती है।

बीते हुई घटनाओं को भुलाकर वह अपने पिता से मिलने गई। उसकी शक्ल देखकर उसे नफरत हुई लेकिन उसका कुकर्मी पिता उसे देखकर खुश था। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें