फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की दीवारें देख टूट गई कुख्यात समीर की प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात शार्प शूटर समीर जाट के भागने के बाद अधिवक्ताओं द्वारा पकड़ी गई कथित प्रेमिका शोभा के बार-बार बदलते बयानों से ही लग रहा था कि वह सफेद झूठ बोल रही है। पुलिस के सामने आते ही वह टूट गई।
विज्ञापन


उसने जो स्वीकारा वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। मगर शुक्रवार को जेल की दीवारें देख उसके हौसले और ज्यादा पस्त हो गए। इस दौरान उसने इतना जरूर कहा कि वह तो धोखे में फंस गई, उसे नहीं पता था कि समीर भाग जाएगा।

उसने यह कहकर हथियार मंगाए थे कि इन हथियारों को जेल ले जाएगा और अंदर मौजूद शोभा के भाई के हत्यारोपियों को मौत के घाट उतार देगा। शोभा और दीपक को गिरफ्तारी के बाद सिविल लाइंस थाने में रखा गया। जहां रात भर उससे कड़ाई से पूछताछ हुई।
विज्ञापन

समीर के भागने की प्लानिंग से अंजान थी शोभा

उसने जो बताया, वह वाकई हैरान करने वाला था। अपनी पत्नी के दगा देने के बाद समीर खुद को कमजोर समझ रहा था और डर था कि वह उसकी हत्या करा देगी। इसी बीच शोभा संपर्क में आई तो दोनों ने एक दूसरे की मदद का वायदा किया।

शुक्रवार को जेल जाते वक्त मीडिया ने जब उससे पूछा तो मीडिया के सामने उल्टा बोली कि समीर के भागने की प्लानिंग से वह अंजान थी। उसे नहीं पता था वह भागेगा। हथियार जरूर वह लाई, मगर उससे कहा गया था कि इन हथियारों को वह अंदर ले जाएगा और उसके भाई के हत्यारे को मार देगा।

समीर को दिए 35 हजार रुपये और हथियारों पर रकम खर्च करने के सवाल पर कहा कि वह खुद कमाती है। जेल में जहर व मोबाइल पहुंचाने के सवाल पर उसने चुप्पी साध ली। जेल में शोभा को महिला बैरक में रखा गया है। वह जेल की दीवारें देखकर बेहद परेशान दिखी और गुमसुम थी। इस दौरान किसी से बातचीत भी नहीं की। खाना जरूर उसे पहुंचा दिया गया था, जो काफी देर तक यूं ही रखा रहा था।
विज्ञापन

बेटी की करतूत से अंजान बाप शर्मिंदा

गबन का आरोप लगने के बाद नौकरी चली गई। दो साल पहले तीन बेटों में एक बेटे की हत्या हो गई और बृहस्पतिवार को इकलौती बेटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इतने पहाड़ टूटे हैं, जीवन में शोभा के पिता गोपाल पर।

शुक्रवार सुबह जब उसकी मीडिया से मुलाकात हुई तो उसने यही कहा कि बेटी अब तक क्या कर रही थी, उसके जेहन में क्या खिचड़ी पक रही थी। किन लोगों के वह संपर्क में थी, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हां, बेटी की इस करतूत की जानकारी पर वह शर्मिंदा जरूर हैं।

खबर मिलने पर वह उसके कपड़े आदि लेकर सिविल लाइंस थाने जरूर पहुंचे, जिन्हें देखकर वह रोने लगी। बाद में पुलिस वालों ने उन्हें अलग कर दिया। अब उनके पास सिवाय घर बैठने के दूसरा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें