शराब पीने के बाद टॉपलेस होकर गाड़ी चलाने का आनंद लेने वाले जोड़े को रोकना पुलिसकर्मियों को काफी महंगा साबित हुआ। पुलिस के रोकने पर कार सवार महिला ने सबके सामने ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और पुलिसवालों से भिड़ गई।
मामला चीन का है। शराब के नशे में धुत 30 वर्षीय शियाओ चेन-ली और उसके पति सिंग सेह (28) को पुलिस ने नशे की हालत में रोका था। दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे।
पुलिस के रोकने पर आरोपी शख्स ने पुलिस पर हमला बोल दिया और उसकी पत्नी ने भी इस काम में उसकी सहायता की। घटना को दौरान वहां काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई जिसके बाद आरोपियों से साथी कार से निकलकर उनकी मदद के लिए पहुंचे।