फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार के लिए महिला को देह व्यापार में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की एक महिला को कोलकाता में बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इकबालपुर पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता बिहार के मोमिनपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने उसे 10 हजार रुपए में बेच दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने महिला को वापस घर भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस को दो अन्य आरोपियों की भी तलाश है, जिनमें से एक कोलकाता में है जबकि दूसरा बिहार के गया में है।

डीसी (पोर्ट) इमरान वहाब के अनुसार, पीड़िता के पति के दोस्त जफर इकबाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि कुछ लोग महिला को अगवा करके वेश्यावृत्ति में उतारने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाभी' के हाथों 10 हजार में बेचा

टीओआई के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि मोमिनपुर की रहने वाली सुल्ताना बेगम (25) और उसके पति ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया और बोधगया में एक महिला जिसे वे भाभी कहते थे, उसके हाथों 10 हजार में बेच दिया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो 'भाभी' ने उससे कहा कि वह तभी घर जा सकती है जब उसे 10 हजार रुपए वापस करेगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि महिला को बेचने वाले आरोपी ने उसे गुड्डू नाम के व्यक्ति के हाथों पैसे भेजने के लिए कहा।

पैसे मिलने के बाद भाभी ने उसे मुक्त कर दिया। इसकी खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके सुल्ताना और गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें