फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट में छुपाकर ले जा रही थी डेढ़ किलो कोकीन, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 23 Jun 2015 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होंडुरास की एक महिला को कोकीन की तस्करी के आरोप में कोलंबिया के एक एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला जिस तरीके से कोकीन की तस्करी कर रही थी उसे जानकर पुलिस हैरान है।
विज्ञापन


आरोपी महिला ने तीन पाउंड यानी करीब डेढ़ किलो तरल कोकीन अपने स्तनों के अंदर छुपा कर ले जा रही थी। एयरपोर्ट में सामान्य जांच के लिए जब महिला को रोका गया तो वह कुछ घबराई जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और फिर उसकी सघन तलाशी ली गई। लेकिन तलाशी के बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।

इसके बाद कुछ महिला सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी महिला के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली तो पता चला कि उसके स्तन सिले हुए हैं और उन पर टेप लगा हुआ है। इसके बाद नॉर्कोटिक्स विभाग को फोन कर महिला को हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट के जरिए छुपाया था कोकीन

नॉकोटिक्स विभाग ने जब महिला का मेडिकल कराया तो पता चला कि उसके स्तनों  कोई तरल पदा‌र्थ भरा गया है। इसके बाद मह‌िला से पूछताछ की गई तो उसने अपने स्तनों में लिक्विड कोकीन भरी होनी की बात स्वीकार की।

इसके बाद नार्कोटिक्स विभाग ने डॉक्टर की मदद से महिला के स्तनों से कोकीन के दो पैकेट निकाले। महिला इस काम से सभी हैरान हैं।

मिरर ऑनलाइन के अनुसार, 22 वर्षीय डेयानिरा सबिलॉन ने बताया कि उसे निर्देश दिया गया ‌कि वह बिना किसी को बताए बर्सिलोना में यह पैकेट छोड़कर आना है। मामले की और तहकीकात की गई तो पता चला कि महिला ने कोलंबिया के निजी अस्पताल में ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराया था।

कोकीन की तस्करी के लिए महिला ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराया था जिसे निकालने के बाद उसके छाती में इंफेक्‍शन हो गया है। पुलिस ने उसे अब एक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें