सास और बहू के बीच झगड़े होना तो आम बता है। लेकिन यह कहानी एक ऐसे बहू की है जिसने अपनी सास से झगड़ा होने के बाद जिस दरिंदगी से उसकी हत्या की, वह आपके रोंगटे खड़ा कर देगा।
इस झगड़े में बहू की दरिंदगी का आलम यह था कि पहले तो उसे सास के शरीर पर खौलता हुआ पानी डाला और फिर नाक व मुंह में ब्लीच पावडर डालकर चाकू से गोद डाला।
अदालत ने इस हत्यारिन बहू को सास की हत्या के आरोप में 41 साल कैद की सजा सुनाई है।
अदालत में केस की सुनवाई के दौरान उस हत्यारिन बहू ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर किसी ने यहीं कहा, ये तो दरिंदगी की इंतेहां है।
पूरे घर में पसरी थी हैवानियत की कहानी
डेली मेल के अनुसार, यह मामला अमेरिका के कोलारेडो स्प्रिंग्स का है, जहां 20 साल की एलिजाबेथ रैनी ने अपनी 59 साल की सास डेब्रा रैनी की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
हत्या का पता पुलिस को तब चला जब एलिजाबेथ के पड़ोसियों ने पुलिस से शोरगुल की शिकायत की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सबकुछ सामान्य लगा।
लेकिन जब छानबीन की गई तो घर की रसोई से स्टोररूम तक हैवानियत की कहानी पसरी थी। इस घटना ने पुलिस अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया था।
पति-पत्नी में भी होते रहते थे झगड़े
पुलिस को जांच में पता चला कि एलिजाबेथ का पति जैसन रैनी से संबंध सामान्य नहीं था और आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।
इस कारण उसकी सास डेब्रा हमेशा ही एलिजाबेथ को ताना दिया करती थी। एलिजाबेथ की एक छोटी बेटी भी है, जिसकी देखभाल के लिए ही उसकी सास डेब्रा साथ रहती थी।
बेटी और बहू के झगड़े के कारण परिवार का माहौल ठीक नहीं रहता था और इसी बात को लेकर डेब्रा अक्सर एलिजाबेथ को ताना देती रहती थी।
लेकिन उसने शायद ही कभी सोचा हो कि उसकी बहू किसी दिन उसे ऐसी दर्दनाक मौत देगी।
'मैं इससे तंग आ गई थी इसलिए मार डाला'
पुलिस ने अदालत में बताया कि घटना के दिन एलिजाबेथ और डेब्रा घर में अकेली थीं।
दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद एलिजाबेथ ने पहले तो डेब्रा के ऊपर घर के सामान फेंक कर वार किया। लेकिन उसका गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ।
एलिजाबेथ ने अपनी सास पर खौलता हुआ पानी डाला और फिर नाक और मुंह में ब्लीच पाउडर भरकर, चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
अदालत में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए एलिजाबेथ ने कहा, 'वह मुझे कभी पसंद नहीं करती थी. मैं इससे तंग आ गई थी और इसलिए मैंने उसे मार डाला।'
घर में रखे एयर मैट्रेस में लाश को छिपा दिया
एलिजाबेथ ने सास की हत्या के बाद लाश को घर में रखे एयर मैट्रेस में छिपा दिया और घर की साफ-सफाई कर सबकुछ सामान्य जैसा कर दिया।
लेकिन इस बीच एलिजाबेथ के पड़ोसियों ने पुलिस से शोरगुल की शिकायत कर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सबकुछ सामान्य दिखा लेकिन जब वे किचन में पहुंचे तो वहां चाकू पर खून के धब्बे ने उन्हें सकते में डाल दिया।
घर में खून लगे चाकू को पाकर पुलिस ने जब एलिजाबेथ से पूछताछ शुरू की तो पकड़े जाने के डर से उसने भागने की कोशिश की।
एक मानसिक बीमारी से है पीड़ित
इस दौरान एलिजाबेथ ने खुद को बचाने के लिए अपनी छोटी बच्ची को पुलिस की ओर फेंका और भाग खड़ी हुई, लेकिन पुलिस ने उसे घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि एलिजाबेथ मानसिक बीमारी से पीड़ित है। 10 साल की उम्र से ही उसे बायोपोलर डिसऑर्डर है और वह इसके लिए दवा भी ले रही है।
पढ़ेः प्रेमी जोड़े ने अमीर बनने के लिए खेला गंदा खेल