फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक गायब हुई महिला की 10 दिन बाद मिली लाश, हड़कंप

Sat, 05 Mar 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • 10 दिन से लापता महिला की अर्द्धनग्न लाश गन्ने के खेत में पड़ी मिली
  • पुलिस के मुताबिक महिला की दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर हत्या की गई
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली में 10 दिन से लापता महिला की अर्द्धनग्न लाश बुधवार को गन्ने के खेत में पड़ी मिली। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ जोगेंद्र लाल भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड ने भी मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


गांव शाहपुर निवासी धर्मसिंह की 45 वर्षीय पत्नी किरणवती 22 फरवरी को सुबह खेत पर गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसको जंगल में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

धर्मसिंह ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी पुलिस को दी थी। उस समय परिजनों ने पुलिस से महिला के अपहरण की आशंका जताई थी। बुधवार की सुबह गांव पिपलहेड़ा निवासी किसान श्याम सिंह अपने गन्ने के खेतों पर गया था। खेत से काफी दुर्गंध आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो एक महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा था।
विज्ञापन


उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच धर्मसिंह के परिवार के लोग भी खेत पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त किरणवती के रूप में की।

महिला के गले में रस्सी का फंदा लगा था। जिससे पुलिस ने आशंका जताई कि उसकी दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर हत्या की गई। डॉग स्क्वायड ने भी मामले की जांच पड़ताल की। सीओ जोगेंद्र लाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं और उसकी हत्या कैसे की गई है।
विज्ञापन

गुमशुदा होने पर पुलिस ने नहीं की थी फौरन कार्रवाई

- फोटो : demo pic
मृतका का शव जिस खेत में पड़ा मिला। उससे करीब 50 मीटर की दूरी पर गांव पिपलहेड़ा निवासी किसान रणवीर ने काफी दिन पूर्व पेट्रोल पंप बनाने के लिए एक कमरा बनाया था। डॉग स्क्वायड सूंघते-सूंघते उस कमरे में घुसा। उस कमरे से पुलिस ने चाट के खाली पत्ते बरामद किए। पुलिस को शक है कि हत्यारों ने इस कमरे में बैठकर चाट खाई। इस कमरे से कुछ कदम की दूरी पर एक ठेका भी है। सीओ जोगेंद्र लाल को शक है कि महिला की हत्या इस कमरे में की गई है, इसके बाद शव को गन्ने के खेत में डाल कर फरार हो गए।

ठेके के सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि महिला अक्सर ठेके के सामने रास्ते से ही निकलकर जंगल में जाती थी, 22 फरवरी के दिन उसने महिला को ठेके के आगे से जाते हुए नहीं देखा। वह ठेके से पहले की गायब हो गई।

पुलिस की लापरवाही भी किरणवती की हत्या का कारण बनी। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि उनको आशंका है कि किरणवती का अपहरण किया गया है। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस अगर इस मामले को गंभीरता से लेती तो महिला सकुशल बरामद हो सकती थी। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर दलित समाज के लोगों में रोष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें