फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नशे की हालत में लड़की ने किया लड़के का रेप

अक्सर आपने महिलाओं के साथ बलात्कार होने की खबरें पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन ये खबर पढ़कर आप चौक जाएंगे, क्योंकि इस खबर में एक महिला ने लड़के के साथ बलात्कार किया है।


दरअसल, ये मामला ही कुछ अलग है। डेली मेल के अनुसार, सिएटल की रहने वाली एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपने पड़ोस में एक पार्टी से आकर सोए हुए लड़के के साथ बलात्कार किया है।

26 वर्षीय महिला की पहचान गिलमैन के रूप में हुई है और उसे पीड़ित युवक ने ही पहचाना है। इस संबंध में 31 वर्षीय पीड़ित युवक ने बताया कि वह एक बर्थडे पार्टी से नशे की हालत में 16 जून की रात घर आया। घर आने के बाद वह तुरंत सो गया।

पड़ोसी के साथ कर रही थी सेक्स

अचानक जब उसकी नींद खुली तो उसने पाया उसके अपार्टमेंट का दरवाजा टूटा हुआ है और उसकी पड़ोसन गिलमैन उसके साथ सेक्स कर रही है। उसने गिलमैन को तुरंत धक्का देकर अपने ऊपर से हटाया।

गिलमैन के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अरेस्ट वॉरेन्ट निकल चुका है। चार बच्चों की मां गिलमैन पांचवे बच्चे को जन्म देने जा रही थी। कोर्ट के डाक्यूमेंट्स के मुताबिक, गिलमैन बलात्कार के दौरान पीड़ित पर चढ़ी हुई थी और उसे चुप कराने की कोशिश कर रही थी।

पीड़ित व्यक्ति ने किसी तरह अपने आपको संभाला और सिएटल स्थित अपने अपार्टमेंट से किसी तरह से गिलमैन का बाहर धकेला। दरअसल, हाल ही में डीएनए टेस्ट के नतीजों के बाद से यह बात सामने आई।
विज्ञापन

गिलमैन को है ड्रग एडिक्‍शन

गिलमैन के बारे ये भी कहा जा रहा है कि वह अपने इलाके में ड्रग्स लेने के लिए जानी जाती है। पहले भी गिलमैन को ड्रग एडिक्‍शन और मैंटल हेल्‍थ का ट्रीटमेंट दिया जा चुका है।

कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2006 और 2008 में गिलमैन पर क्रिमिनल चार्ज लग चुका हैं। गिलमैन के पड़ोसियों का भी कहना है कि वह ड्रग्स लेती है। फिलहाल गिलमैन का ड्रग ट्रीटमेंट चल रहा है।

आपको बता दें, गिलमैन बाइपोलर डिस्‍ऑर्डर, मैंन्टल डिस्‍ऑर्डर का शिकार हो चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान गिलमैन ने कहा था कि उसे याद ही नहीं है कि उसने किसी पुरुष के साथ उसके घर जाकर सेक्स किया हो।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें