फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कर दिया दोस्तों के हवाले, लूटी इज्जत

Wed, 23 Apr 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। करीब तीन महीने तक पति उसकी आबरू का सौदा करता रहा। किसी तरह बचकर निकली महिला ने रिश्तेदारों के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसपी क्राइम ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मंसूरपुर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से आजमगढ़ निवासी युवती की शादी करीब सवा साल पूर्व ककराला थाना क्षेत्र के गांव निवासी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद युवक नौकरी का हवाला देते हुए पत्नी को लेकर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव घासीपुरा में आकर रहने लगा। आरोप है कि यहां आने के करीब दो माह बाद पति ने जबरन उसको अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने पर विवश किया।
विज्ञापन

बंधक बनाकर रखा

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद से लगातार तीन महीने तक पति लगभग रोजाना ही दोस्तों से महिला की आबरू का सौदा करता रहा। आरोप है कि दिन में उसे मकान में ही बंधक बनाकर रखा जाता। दस अप्रैल को किसी तरह महिला पति की कैद से छूटकर शहर के अलमासपुर निवासी रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी।

वहां से रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को पीड़िता रिश्तेदारों के साथ पुलिस आफिस पहुंचकर एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली से मिली। एसपी क्राइम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस से तत्काल पीड़िता का मेडिकल कराया। मंसूरपुर थाना पुलिस को भी आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें