यूपी में मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम शौच के लिए गई महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का ही है।
बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला देर शाम लगभग आठ बजे शौच के लिए खेतों में गई थी। उसके साथ उसका एक वर्षीय पुत्र भी था।
महिला के पति का आरोप है कि गांव का ही रहने वाले युवक अखिलेश ने उसे खेतों में दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुन उसकी सास और अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से भाग गया।