फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के घर में पत्नी ने करवाई चोरी, नौकर से था अवैध रिश्ता

Thu, 05 Nov 2015 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में बंगलुरु की जेपी नगर पुलिस ने एक करोड़ तीस लाख रुपए चोरी के अरोप में एक घरेलू नौकर और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौकर पर लगे चोरी के आरोपों की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी महिला के पति रामचंद्रप्पा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके बेड रूम से एक करोड़ तीस लाख रुपए चोरी हो गए हैं।

रामचंद्रप्पा ने बताया कि ये रुपए उसके चाचा और खुद के हैं। रामचंद्रप्पा अपने चाचा के साथ रियल स्टेट का काम देख रहे हैं। रामचंद्रप्पा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि ये रुपए उनके घर से कोई चोर चुरा ले गया है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो चोरी का सारा सच सामने आ गया।
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी नौकर से करवाई चोरी

पुल‌िस ने शक के आधार पर रामचंद्रप्पा के घरेलू नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।

नौकर कुमार नन्जेगौडा ने पुलिस को बताया कि रामचंद्रप्पा की पत्‍नी श्रुति रामचंद्रप्पा ने उससे यह चोरी करवाई है। श्रुति से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपने बेडरूम की डुप्लीकेट चावी बनवा रखी थी।

एक दिन उसने अपने प्रेमी कुमार को बेडरूप की चावी देकर कहा कि वह बच्चों को लेकर मंदिर जा रही है और वह उसके घर में रखे कैश की चोरी कर ले। इसके बाद नौकर अपनी प्रेमिका और मकान मलकिन की सूचना के अधार पर चोरी कर ली उसके बाद चोरी होने का नाटक करते हुए घर का ताला तोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें