फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: महिला की हत्या से सुलगा खाप

Thu, 31 Oct 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शामली के फुगाना थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इसमें पति जहां बुरी तरह घायल हो गया वहीं पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


हमलावरों ने दोनों पर पहले चाकुओं से हमला किया फिर गोली मार दी। वारदात से नाराज हसनपुर-लिसाढ़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने देर रात तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

घायल राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी रीना को शामली में डॉक्टर को दिखाकर बाइक से अपने गांव लिसाढ़ी लौट रहा था। फुगाना थाना क्षेत्र के हसनपुर-लिसाढ़ मार्ग पर अचानक आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बाइक गिरते ही पत्नी रीना पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया और तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को बचाने में उसे भी गोली के छर्रे लगे, फिर भी वह किसी तरह भागकर हसनपुर पहुंचा और शोर मचाया।

इसके बाद हसनपुर और लिसाढ़ के सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन हमलावर तब तक वहां से फरार हो चुके थे।

महिला की हत्या से फिर सुलगा गठवाला
शामली के गठवाला खाप के गढ़ लिसाढ़ गांव की महिला की हत्या के बाद पूरा गठवाला खाप सुलग उठा। ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। लिसाढ़ के दपंति पर हमले में महिला की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

हसनपुर के अलावा मृतक महिला के लिसाढ़ गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। खाप चौधरी बाबा हरिकिशन के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र और ग्राम प्रधान अजित सिंह मौके पर पहुंचे।

इस बीच निकटवर्ती गांव बहावड़ी और लांक के ग्रामीण भी यहां आने शुरू हो गए, जिससे वहां का माहौल गरमा गया। ग्रामीणों ने पहले तो यहां पहुंची फुगाना पुलिस को लौटा दिया। पांच दिन पूर्व ही बहावड़ी में एक फेरी वाले की हत्या कर दी गई।

इससे पहले बलवा के निकट भी एक बैंक गार्ड को रास्ते में रोककर पीटा गया था, लेकिन इन घटनाओं को अंजाम देने वालों का आज तक सुराग नहीं लगा इसलिए ही यह घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रात करीब दस बजे डीएम शामली प्रवीण कुमार और एसपी अनिल राय गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता जारी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें