फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दांतों से काटी दरिंदे की जीभ, पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना सामने आ रही रेप की घटनाओं के बीच एक महिला ने रेप के आरोपी को ऐसा सबक सिखाया जिसका अहसास उसे जिंदगी भर होगा। पीड़िता ने न्याय पाने के लिए बेहद बहादुरी भरा कदम उठाया।
विज्ञापन


29 वर्षीय एबेले बार्बर घर से निकल कर कहीं जा रही थी, तभी रास्ते में एक शख्स ने उसे दबोच लिया। अचानक हुए इस हमले से वह हैरान रह गई। इसके बावजूद वह डरी नहीं।

आरोपी ने जैसे ही उसे चूमने की कोशिश की, पीड़िता ने उसकी जीभ पर अपने दांत गड़ा दिए, जिसके चलते आरोपी की जीभ कट गई। हालांकि इसके बाद भी आरोपी रुका नहीं और उसने अपनी हरकतें जारी रखीं। एबेले ने किसी तरह खुद को अलग किया और आरोपी की कटी हुई जीभ मुंह में ही रखे हुए दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

जीभ कटने के बाद भी किया ये कांड

डेली मेल के अनुसार, मामला इंग्लैंड का है। पीड़िता एबेले को भरोसा था कि आरोपी की कटी हुई जीभ उसे फंसाने के लिए काफी है, इसलिए वह भागती हुई सीधे पुलिस के पास पहुंच गई, ताकि उसकी जीभ से डीएनए लिया जा सके।

इस घटना के दो महीने बाद पुलिस ने आरोपी फेर्डीनेंड मानिला (28) को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने घटना वाले दिन एबेले के भागने के बाद 55 वर्षीय एक अन्य महिला को भी बीच राह छेड़ा था।

आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां उसे यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी ठहराया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने का भी आदेश दिया गया है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पीड़िता एबेले ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं।

10 साल पहले हुआ था बलात्कार

दरअसल, एबेले ने इंटरव्यू में बताया कि करीब 10 साल पहले उसका रेप हुआ था। उस वक्त वह बहुत कम उम्र की थी और उसके पास पर्याप्त सबूत भी नहीं थे, इस वजह से वह पुलिस के पास नहीं जा सकी। इस घटना के बाद उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव हुआ और उसने आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली।

तीन बच्चों की मां एबेले ने आरोपी से बदला लेने के लिए खुद को तैयार किया और खुद को इस कदर हिम्मती बनाया कि दोबारा कोई उसके साथ ज्यादती न कर सके। उसने ऐसे मामलों में पीड़िता को चुप बैठने के बजाय आरोपी को सबक सिखाने की सोचनी चाहिए।

उसने कहा कि महिलाओं को ऐसी घटनाओं के बाद चुप बैठने के बजाय सबूत जुटाकर आरोपी को सबके सामने लाना चाहिए। पुलिस के अनुसार, एबेले के साथ यह घटना बीते साल जनवरी में घटी थी, जब वह डॉक्टर से मिलकर वापस लौट रही थी।

ऐसे हुई पूरी घटना, मीलों भागती रही पीड़िता

एबेले ने बताया कि लौटते वक्त रास्ते में आरोपी अचानक भागता हुआ उसकी तरफ आया और उसे एक दीवार की ओर धक्का देकर जबरदस्ती करने लगा। आरोपी की इस हरकत से एबेले को बड़ा झटका लगा लेकिन उसने खुद को संभाला।

आरोपी ने जैसे ही उसे किस करने की कोशिश की एबेले ने उसकी जीभ पर अपने दांत गड़ा दिए। वह ऐसा करके उसका डीएनए हासिल करना चाहती थी ताकि उसके खिलाफ सबूत मिल सके, उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसने एक झटके में आरोपी की जीभ काट ली है।

हालांकि जीभ कटने के बाद भी आरोपी हंसता रहा और हैवानियत करने की कोशिश में लगा रहा, लेकिन आखिरकार एबेले उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। वह मीलों दौड़ती रही और फिर उसने पहले पुलिस को घटना की सूचना दी फिर अपने पति पॉल को सारा माजरा समझाया।
विज्ञापन

अस्पताल से ऐसे गिरफ्तार हुआ था आरोपी

पुलिस ने एबेले से आरोपी की जीभ का कटा हुआ टुकड़ा एक पॉट में रखने को कहा। जिसे बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उसे एबेले के खिलाफ दो आरोपों में दोषी ठहराया गया जबकि एक अन्य महिला के साथ ज्यादती के आरोप में भी उसे दोषी करार दिया गया।

21 जनवरी को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसकी सजा का ऐलान किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी को एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था।

अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि वह महिला कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी करता था और लोगों के बारे में भी तरह-तरह की अश्लील बातें बोलता था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एबेले की बहादुरी की तारीफ की।

बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स में हर साल करीब 85000 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना होती है जबकि 4 लाख महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं। एक चौथाई महिलाएं ऐसे मामलों में शिकायत भी नहीं दर्ज कराती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें