ये बात हैरान करती है कि कृष्णनगरी के आस-पास के इलाके में अब राह चलते भी महिलाएं महफूज नहीं हैं। दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म की ये वारदात कुछ यही हकीकच बयां कर रही है।
यूपी के मथुरा के थाना महावन के रमणरेती इलाके में गुरुवार रात आठ बजे गोकुल की ओर जा रही महिला से तीन लोगों ने जंगल में ले जाकर बलात्कार किया।
महिला के शोर मचाने पर कुछ राहगीर वहां पहुंचे और दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। सूचना पर महावन पुलिस पहुंच गई। दबोचा गया एक आरोपी थाना महावन क्षेत्र के गांव का पूर्व प्रधान है और दूसरा छाता का मौजूदा प्रधान है।
पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक गुरुवार रात आठ बजे महावन थाना क्षेत्र में रमणरेती आश्रम रोड पर एक महिला पैदल गोकुल की ओर जा रही थी।
टाटंबरी आश्रम के निकट जंगल में तीन लोगों ने महिला को पकड़ लिया और एकांत में ले गए।