फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस!

Sun, 04 Aug 2013 09:12 AM IST
पीलीभीत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत जिले में एक युवती ने दो युवकों पर नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने और एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर एमएमएस नेट पर अपलोड करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर एसपी एन कोलांची ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

अमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा (परिवर्तित नाम) ने शनिवार को एसपी को दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि 31 जुलाई को उसकी मुलाकात वालमाफी पट्टी गांव के एक युवक से हुई। युवक अपने को पत्रकार बता रहा था।

आरोप है कि युवक ने उसे प्रति माह पांच हजार रुपए की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और शाम को शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ अपने घर पर बुलाया। पहली जुलाई को जब वह प्रमाण पत्र लेकर युवक के घर गई तो वहां उसने अपने एक साथी के साथ उसे कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने उससे गैंगरेप किया। उसका एमएमएस भी बनाया। बाद में घटना की शिकायत करने पर एमएमएस इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें