फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने अकेले में खेत पर बुलाया तो कर दी हत्या

Sat, 25 Apr 2015 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वडोदरा में एक 22 वर्षीय महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो सांवले रंग का था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस साल संसद में भी सांवले रंग को लेकर काफी हो हल्ला हो चुका है।
विज्ञापन


पेलाड पुलिस ने फरजाना मलिक नाम की एक लड़की को गिरफ्तार किया है। इस पत्नी पर आरोप है कि इसने अपने ही पति की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की रात को आरोपी के पति फारूक ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के इरादे से उसे सुंदराना गांव के एक खेत में रात को आने का दबाव बनाया था।

अपने पति के गलत इरादों पर शक होने पर आरोपी एक हथौड़ा लेकर गई। काफी विरोध के बाद पति-पत्नी में तीखी नोक-झोक हो गई। गर्मागर्म बहस के बाद पत्नी वहां से चली गई। लेकिन कुछ देर बाद वो अपने हाथ में हथौड़ा लेकर लौटी और अपने पति पर हमला कर दिया। यह हमला इतना तेज था कि पति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के दबाव में की थी शादी

फरजाना ने दस दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। सांवले रंग का होने के कारण फरजाना फारूक को कतई पसंद नहीं करती थी, फिर भी वो पारिवारिक दबाव के चलते दो साल पहले उससे शादी करने को राजी हो गई थी। शादी के बाद भी वो अधिकांश अपनी मां के घर ही रहती थी।

फरजाना के ससुर ने ही घर के कामकाज में हाथ बंटाने के लिए उसे उसके मायके से बुलाया था। यह पूरा मामला उस वक्त प्रकाश में आ गया जब सुबह ढूंढने पर फारूक का कोई सुराग नहीं मिला। पेलाड पुलिस ने पहले तो किसी अज्ञात व्यक्ति को आरोपी मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन फरजाना से बात करने के बाद पुलिस का शक गहरा गया।

पहले तो फरजाना टालमटोल कर रही थी लेकिन जब पुलिस ने कहा कि वो लाई डिटेक्टर का इस्तेमाल कर सकती है इस पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें