फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहले बच्चों को मारा, फिर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह की गर्भवती एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हत्या के बाद उसने बच्चों की पीठ पर 'आई लव यू एक्स' लिखा और घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


मृत महिला फियोना एंडरसन की लाश वर्जीनिया के सफोल्क शहर में एक कार पार्किंग बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर मिली थी। लाश मिलने के बाद पुलिस महिला के घर में जांच के लिए पहुंची तो हैरान रह गई।

उसके बिस्तर पर तीनों बच्चों की लाशें पड़ी थीं। उनके माथे पर लिपस्टिक से किस का निशान बना हुआ था और उन सबकी पीठ पर आई लव यू लिखा हुआ था। इसके अलावा उसने दीवार पर एक नोट लिखा- मैं इन सबको प्यार करती हूं और इन्हें एक सुरक्षित जगह पहुंचा रही हूं।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि 23 साल की एंडरसन ने तीनों बच्चों की हत्या तब की जब उसके पति और बच्चों के पिता ने कहा था कि वह किसी और महिला के साथ रहना चाहता है।

उधर, बच्चों की मौके के बाद वहां की सोशल सर्विस एजेंसी भी कटघरे में आ गई है क्योंकि इस बात का भी खुलासा हुआ है कि चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर लगातार परिवार के संपर्क में थे।
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

डेली मेल के अनुसार, सोशल वर्कर ने 2009 के बाद महिला से करीब 50 बार संपर्क किया होगा और उसे बच्चों की हालत के बारे में भी पता था। हालांकि एंडरसन ने लगातार सोशल वर्कर से मदद लेने से मना किया जिसके चलते यह घटना घट गई।

घटना से पहले घर के बाहर की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि महिला करीब 90 मिनट तक वहां टहलती रही और फिर उसने बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसके साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस जब एंडरसन के घर पहुंची तो उसे बिस्तर पर लेविना (3), एडी (2) और 11 माह के केडेन की लाश मिली।

उसने दीवार पर अपने पति के लिए एक संदेश लिखा कि मैंने बच्चों को उनके पसंदीदा टैडी देकर सुला दिया है। उन्हें साथ में सोना बहुत पसंद है। जांच के दौरान पता चला कि बच्चों को बाथ टब में डुबो कर मारा गया था। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने जब उसे बताया कि वह उसे छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है तो वह परेशान हो गई। उसने पति से कहा कि वह बच्चों को आखिरी बार देख ले और इतना कहकर उसने उस पर चाकू से हमला भी किया था। हालांकि इसमें वह बाल-बाल बच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें