फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसने सबके सामने लगाई फांसी, लोग देखते रहे

Sat, 24 Aug 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगरों में रहने वालों का दिल बहुत छोटा हो गया है। इसी का उदाहरण है कोलकाता की यह घटना। यहां रहने वाली एक महिला ने सबके सामने खुद को फांसी लगा ली और लोगों ने देखकर भी अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन


सेंट्रल एवेन्यु में शुक्रवार शाम चार बजे एक महिला ने लैम्प पोस्ट से लटककर खुद को फांसी लगा ली। उस समय वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका।

संवेदनहीनता इतनी थी कि महिला जब अपने दुपट्टे से फांसी लगाने की तैयारी कर रही थी न तब उसे रोका गया और न लैम्प पोस्ट से शव लटकने के बाद किसी ने उसकी सुध ली।
विज्ञापन


जबकि घटनास्थल लोगों से भरी हुई जगह है और पास ही में मेट्रो स्टेशन भी है। बाद में किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो महिला के शव को नीचे उतारा गया।

इस तरह की घटनाएं पहले भी कोलकाता में होती रही हैं जहां जनता मूकदर्शक बनकर खड़ी रही और कोई मरता रहा।

नशेड़ी पति से थी परेशान
मृतका की पहचान 50 साल की महिला सोमा बख्शी के तौर पर हुई है। उसने अपने नशेड़ी पति से लड़ाई के बाद अत्महत्या कर ली।

सोमा बहुत गरीब है और महाजाति सदन में अपने पति व बेटी के साथ फुटपाथ पर रहती थीं। वह अकेली परिवार में कमाने वाली थीं। उसका पति कमाता नहीं था और ड्रग्स में पैसे खर्च कर देता था। इस कारण उन दोनों में झगड़ा भी होता रहता था।

शव उतारने भी कोई नहीं आया आगे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को जब सोमा आत्महत्या की तैयारी कर रही थीं तो कुछ लोग वहां घूम रहे थे। लेकिन सोमा के पेड़ पर चढ़ने और लैम्पोस्ट से लटकने के दौरान किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

वहीं मेट्रो से उतरे एक यात्री ने जब शव को लटके देखा तो वह हैरान हो गए और ट्रैफिक कॉन्सटेबल को इस बारे में बताया। लेकिन वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने लाश को उतारने में मदद नहीं कि और जब दो कॉन्सटेबल और आए तब लाश उतारी गई। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें