फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजेवीएन में इंजीनियरों की भर्ती

Sat, 24 Aug 2013 03:46 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन लिमिटेड कंपनी ने उत्साही और योग्य लोगों से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, वित्त, मानव संसाधन, संरक्षा, जिओलॉजी, वास्तुकला और कंपनी सचिवालय संबंधी कार्यों के लिए कई पदों पर आवेदन मंगाए हैं। पदों की कुल संख्या (संभावित) 131 है।
विज्ञापन


एसजेवीएन लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र की एक मिनी रत्न कंपनी है। शैक्षणिक अर्हता के तौर पर अभ्यर्थी के पास संबद्ध शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी जरूरी है। इस संबंध में पूरी सूचना के लिए एसजेवीएन की वेबसाइट देखी जा सकती है।

पात्र उम्मीदवारों को अखिल भारतीय लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को समूह चर्चा और लिखित परीक्षा में प्राप्त किए गए अंको के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा शिमला, देहरादून, नई दिल्ली और पटना में आयोजित होगी। परीक्षा दो भागों में होगी। भाग एक में संबद्ध विषय के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और भाग दो में अभिरुचि पर 30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए कई जगहों पर भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद तैनाती की जगह आवंटित की जाएगी।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिशासी प्रशिक्षु को रुपए 20,600 और आईडीए के साथ मूल वेतन का 47 प्रतिशत भत्ता भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें रुपए 24,900-50,500 के नियमित वेतनमान पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें