फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने उधार नहीं लौटाया तो पत्नी को जिंदा जलाया

Fri, 27 Sep 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पति ने एक युवक से तीस हजार रुपए उधार लिए थे। पति जब समय पर उधार नहीं लौटा पाया तो युवक ने उसकी पत्नी को जिंदा जला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रेड़ी गांव में मैना कंवर बेटी के साथ अपने घर में मौजूद थी। उसका पति शीशपाल सिंह पड़ोस के गांव में काम पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन गांव का ही हरि सिंह शीशपाल के घर पर आया और मैना से उधार के पैसे लौटाने को कहा। तब मैना ने कहा कि उसके पति बाहर गए हैं जब वापस आ जाएंगे तो पैसे लौटा देंगे। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

इस बीच हरि सिंह मैना से मारपीट करने लगा तो मैना अपने कमरे में भागी। हरि सिंह भी उसके पीछे गया, और केरोसिन तेल डालकर मैना को जिंदा जला दिया।

बेटी और मैना की चीख-पुकार सुनकर वहां पड़ोसी आ गए। तब तक हरि सिंह वहां से फरार हो गया था।

लोगों ने तत्काल उसे बीकानेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वह 80 फीसदी जल चुकी थी। बुधवार रात उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें