फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार बन कर आई थी, किया ऐसा कारनामा

Sat, 22 Mar 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला किराएदार ने पहले तो घरवालों का विश्वास जीता फिर उनकी तिजोरी से 4.50 लाख रूपया उड़ा लिया। उस किराएदार महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके घर में डिब्बों में भरकर रखी गई रकम भी बरामद की गई है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

मामला यूपी के बरेली का है। जहां इज्जतनगर थाना के बसंत बिहार कालोनी में उत्तम बेगम पत्नी रईस खां के घर दो महीने पहले पूनम तीन बच्चों को लेकर किराए पर रहने आई थी। उत्तम बेगम ईएसआई अस्पताल सीबीगंज से रिटायर्ड नर्स है।

19 मार्च को उत्तम बेगम ने तिजोरी से 4.50 लाख रुपये चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम ने थाने की महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति पंवार के सहयोग से किराए पर रहने वाली पूनम से पूछताछ की।
विज्ञापन

पति को बाहर करने के चक्कर में खुद पहुंची अंदर

कई तरह के जवाब देने पर पुलिस का शक उस पर और गहरा गया। कमरे की तलाशी लेने पर उसके घर में रखे डिब्बों में रखे 3.42 लाख रुपये बरामद किए। रुपये बरामद होने केबाद पूनम ने सारा सच उगल दिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूनम ने रिटायर्ड नर्स के यहां किराए पर कमरा लेने के बाद पूनम ने उनका विश्वास जीत लिया और उनकी 13 वर्षीय बेटी रानी से तिजोरी की चाबी हासिल कर ली।

मूंगेर (मध्यप्रदेश) की रहने वाली पूनम करीब 10 साल पहले यहां रेलवे कालोनी में रहने वाले मौसी के लड़के के यहां आई थी। उसकी शादी यहां राज कुमार से कर दी गई। राजकुमार अपराधिक मामलों में संलिप्त होने के कारण कुछ समय पहले नैनीताल चला गया।
विज्ञापन

चोरी के रूपयों से गहने भी खरीदे

पूनम भी उसके साथ चली गई। करीब दो महीने पहले अमरोह पुलिस ने राजकुमार को लूट और वाहन चोरी के मामले में जेल भेज दिया।

इसके बाद बिहारीपुर में रहने वाले राजकुमार के भाई राजेंद्र के पास आई और बसंत विहार में रिटायर्ड नर्स उत्तम बेगम के मकान में कमरा किराए पर लिया।

पूनम को पता चला कि उत्तम बेगम स्वास्थ्य विभाग से जुलाई 2011 में रिटायर्ड हुई हैं और उनके फंड के मिले 4.50 लाख रुपये तिजोरी में रखे हुए हैं।

उसने तिजोरी की चाबी हासिल कर सारी रकम उड़ा ली। तीन लाख 42 हजार रुपये डिब्बों में छिपाकर रख दिए। शेष के गहने खरीद लिए। पूनम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पति को जेल से छुड़ाने के लिए यह कदम उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें