फेसबुक पर एक 23 वर्षीय युवती एक 13 वर्षीय लड़के के साथ दोस्ती करती है। अपने प्रोफाइल में वह खुद को 15 वर्षीय लड़की बताते हुए लड़के के साथ चैटिंग शुरू कर देती है।
चैट करने के दौरान वह उसे अपने करीब लाती है और फिर उस लड़के को अपने साथ सेक्स करने का ऑफर देती है। लड़का उसकी बातों में आकर उससे मिलता है और उसके साथ सेक्स करने लगता है।
यह सिलसिला कई महीनों तक चलता है और फिर वह युवती गर्भवती हो जाती है। इस बीच इन दोनों के संबंधों की जानकारी लड़के की मां को होती है। वह इसकी जानकारी पुलिस को देती है। पुलिस उस युवती के खिलाफ बच्चे के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कर लेती है।
युवती ने लड़के को दी सेक्स जनित बीमारी
डेली मेल के अनुसार, इस 23 वर्षीय युवती का नाम अन्ना एरियोला-हरनांडेज है। अन्ना ने सोशल साइट फेसबुक के जरिए एक तेरह वर्षीय लड़के के साथ करीबी बढ़ाई और उसके साथ सेक्स कर गर्भवती हो गई।
सोशल मीडिया पर अन्ना ने खुद को 15 वर्षीय बताया और लड़के के साथ सेक्स संबंध बनाए। पीड़ित बच्चे की मां ने अन्ना की सही उम्र की जानकारी हासिल की और इस मामले में पुलिस को अलर्ट किया।
लड़के की मां ने पुलिस को बताया है कि अन्ना ने लड़के को सेक्स जनित बीमारी दी है और वह गर्भवती है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और किसी प्रकार की जमानत नहीं दिए जाने का प्रावधान है।
किशोरों की ओर ही आकर्षित होती है ये लड़की
अन्ना ने पुलिसकर्मियों को पूछताछ में बताया कि वह अपनी उम्र के लोगों की बजाय किशोर लड़कों की ओर ज्यादा आकर्षित होती है, यहीं वजह है कि उसने उस 13 वर्षीय लड़के से साथ फेसबुक पर दोस्ती की।
पुलिस का कहना है कि एरियोला-हर्नांडेज फीनिक्स के डेजर्ट स्काई मॉल में उस लड़के से मिली थी और बाद में उस ने फेसबुक के जरिए लड़के से सम्पर्क साधा था।
पहले तो अन्ना ने उस लड़के के साथ किसी प्रकार के संबंधों से इनकार किया लेकिन बाद में मान लिया कि उसने लड़के के साथ सेक्स किया था और अपनी उम्र 15 वर्ष बताई थी। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि वह गर्भवती है या नहीं।
कई और लड़के भी है इसके शिकार
वहीं, पुलिस के जासूसों का कहना है कि यह युवती पहले भी इस तरह किशोर लड़कों को फंसा कर उनके साथ सेक्स संबंध बना चुकी है।
किशोर लड़कों से संबंध बनाने के लिए वह बहुत सारे सोशल मीडिया और टेक्सटिंग एप्स जैसे फेसबुक, किक, स्नेपचैट और टैंगों का इस्तेमाल करती है।
पुलिस को शक है कि अन्ना एरियोला-हरनांडेज के शिकार कई और भी लड़के हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल इसने अपने शरीर के भूख को शांत करने के लिए किया होगा।
पढ़े, स्कूली बच्चे के साथ किया 50 बार सेक्स