फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हत्या फिर दुष्कर्म और फिर लाश खा गया नरभक्षी बेटा

Sat, 24 Oct 2015 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप जिंदगी भर अपने बच्चों की परवरिश इस उम्मीद में करते हैं कि बच्चे उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे। लेकिन एक बुजुर्ग दंपति के साथ उनके ही खून ने रूह कंपा देने वाली उस वहशियाना वारदात को अंजाम दिया, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


मिरर में छपी खबर के मुताबिक अर्जेंटीना के पिलर में 25 वर्षीय लिएंड्रो यामिल अकोस्टा ने 54 वर्षीय पिता रिकार्डो इग्नेसियो क्लेन और 52 वर्षीय मां मिरयाम एस्थर कोवाजुक को मौत के घाट उतार दिया।

दरिंदगी की इंतेहा देखिए कि अकोस्टा ने पहले मां-बाप पर रिवॉल्बर से गोलियां दागीं, फिर उनकी लाश के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

अकोस्टा की वहशत यहीं नहीं थमी, उसने धारदार हथियारों से लाशों के टुकड़े कर आग से भून डाला। फिर उसने उन लाश के टुकड़ों को खुद का निवाला बनाया और 6 कुत्तों को भी खिलाया।
विज्ञापन

सौतेली बहन ने भी दिया वहशियाना करतूत में साथ!

इस बेहद खौफनाक वारदात में अकोस्टा की 22 वर्षीय सौतेली बहन कैरेन क्लेन पर भी उसकी मदद करने का आरोप लगा। मामले की जानकारी लगते है पुलिस ने दोनों भाई-बहन को धर दबोचा।

लेकिन अदालत ने अकोस्टा की बहन के खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण उसे रिहा कर दिया।

कैरेन ने पुलिस को बताया कि उस वक्त वो घर में सोई हुई थी जब अकोस्टा ने मां-बाप को शूट कर दिया। वो बहुत घबराई हुई थी, क्योंकि अकोस्टा ने उससे कहा था कि अगर वो उसका साथ नहीं देगी तो वो उसे भी मार देगा।
विज्ञापन

मां-बाप की लाश के साथ बनाया शारीरिक संबंध!

वहीं कैरेन क्लेन की वकील मोनिका चिरिविन के मुताबिक अकोस्टा ने वारदात को अंजाम देने के बाद कैरेन से कहा था कि उसे मां-बाप की लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाकर जो संतुष्टी मिली है उसकी वजह से उसे कोई पछतावा नहीं है।

लोकल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दोनों सौतेले भाई-बहन के बीच अफेयर चल रहा था।

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से 9एमएम की कीमती रिवॉल्बर, एक राइफल, एक छुरा, तीन कुल्हाड़ियां, दो खुरपा और एक कांटेदार फावड़ा बरामद किया है।

अपने बचाव नें हत्यारे अकोस्टा ने कहा कि जब वो बच्चा था तो उसके मां-बाप ने उसका यौन शोषण किया था। अगर वो उन्हें नहीं मारता तो वे दूसरे अन्य बच्चों को भी अपना शिकार बना डालते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें