खन्ना (महोबा)। बिना कागजात बालू व गिट्टी से भरे 10 ट्रकों को सीज किया है। एक सप्ताह के अंदर थाना क्षेत्र में बिना कागजात व ओवरलोड 35 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
प्रशासन और विभाग अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पनवाड़ी क्षेत्र में लगातार वाहनों की चेकिंग से खलबली मची है। गुरुवार को प्रशासन ने यहां 38 ट्रकों को सीज किया था।
थानाध्यक्ष खन्ना अब्दुल रज्जाक ने टीम के साथ कानपुर रोड पर टोल प्लाजा के समीप चेकिंग अभियान चलाया। सड़क से गुजरने वाले ट्रकों को रोककर उनके कागजात जांचे गए। बालू व गिट्टी से भरे 9 ट्रक व एक ट्रैक्टर चालक कागजात नहीं दिखा सके।
जिस पर पुलिस ने सभी 10 वाहनों को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बिना रायल्टी व ओवरलोड माल भरकर चलने वाले ट्रक चालकों में खलबली मची है।
थाना खन्ना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर 35 वाहनों के पकड़े जाने से माफियाओं में खलबली मची है।